RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026: RSSB लाइब्रेरियन ग्रेड -3rd रिजल्ट जारी देखें लाईव

RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026 राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती 2025 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले लगभग 6 महीनों से उम्मीदवार परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग भी की थी। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महत्वपूर्ण अपडेट साझा करते हुए संकेत दिया है कि अगले 2 दिनों के भीतर लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

रिजल्ट नोटिस के लिए यहां क्लिक करें

RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026 पिछले 6 महीनों से चल रहा था रिजल्ट का इंतजार

लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा के बाद से अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने से हजारों बेरोजगार युवाओं में निराशा देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी लगातार रिजल्ट जारी करने की मांग उठती रही। कई संगठनों और अभ्यर्थियों ने सरकार एवं बोर्ड तक अपनी बात पहुंचाई।

RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026 आलोक राज शर्मा ने दिया बड़ा संकेत

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती का फाइनल रिजल्ट तैयार है और इसे अगले दो दिनों के भीतर जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस अपडेट के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है और सभी की नजर अब आधिकारिक रिजल्ट पर टिकी हुई है।

लाइब्रेरियन रिजल्ट PDF के लिए यहां क्लिक करें

RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक कर सकेंगे RSSB Librarian Grade 3rd Final Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे—

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Librarian Grade-3 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अपुष्ट खबरों से बचें।

Leave a Comment