Rajasthan 4th Grade Work List 2026 All Vibhag राजस्थान शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (4th Grade Employee/चपरासी) के पद पर चयनित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण कार्यसूची सामने आई है। जिन अभ्यर्थियों को हाल ही में नियुक्ति मिली है, उन्हें विद्यालय एवं कार्यालय में निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन करना होगा।
शिक्षा विभाग द्वारा तय किए गए कार्यों में विद्यालय खोलने-बंद करने से लेकर सफाई, डाक वितरण, परीक्षा कार्य और कार्यालयीन सहयोग तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं।
Rajasthan 4th Grade Work List 2026 All Vibhag नौकरी पर
यदि आप राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए हैं या भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दी गई पूरी कार्यसूची आपके लिए बेहद उपयोगी है।
Rajasthan 4th Grade Work List 2026 All Vibhag 4th ग्रेड कर्मचारी की प्रमुख कार्यसूची
शिक्षा विभाग वालों के लिए लिस्ट यहां क्लिक करें
- विद्यालय एवं कार्यालय खोलना और बंद करना विद्यालय या कार्यालय के मुख्य द्वार, कमरों और अलमारियों को समय पर खोलना।
कार्य समाप्ति के बाद सभी कमरों एवं कार्यालय को सुरक्षित रूप से बंद करना।
- सफाई व्यवस्था
प्रतिदिन कक्षाओं, कार्यालय, बरामदों, टेबल-कुर्सियों, कंप्यूटर एवं खिड़कियों की साफ-सफाई करना।
जाले साफ करना तथा डस्टबिन खाली करना।
- पेयजल की व्यवस्था
स्टाफ, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना।
पानी के मटके, टंकी या कूलर को समय-समय पर भरना।
- डाक वितरण
विभाग या विद्यालय से संबंधित फाइलें, पत्र एवं रजिस्ट्री को संबंधित कार्यालय, विभाग या अधिकारियों तक पहुंचाना।
- अधिकारियों को सहयोग
उच्च अधिकारियों, निरीक्षकों एवं आगंतुकों के आने पर आवश्यक सहयोग करना। आवश्यकता पड़ने पर चाय-पानी की व्यवस्था करना।
- कक्षाओं में सहयोग
उपस्थिति रजिस्टर (Attendance Register) कार्यालय से कक्षाओं तक पहुंचाना। शिक्षकों की आवश्यकता अनुसार शिक्षण सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान कक्षा तक पहुंचाना।
चिकित्सा विभाग वालों के लिए कार्य सूची लिस्ट यहां क्लिक करें
- उपकरणों का रख-रखाव
बिजली के उपकरण, पंखे एवं लाइटों को आवश्यकता अनुसार चालू-बंद करना। विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा एवं रखरखाव में सहयोग करना।
- परीक्षा एवं अन्य कार्यालयीन कार्य
परीक्षा के दौरान कमरों की व्यवस्था करना।
फोटोकॉपी (Xerox) करवाना। फाइलें बांधना एवं स्टेशनरी का रिकॉर्ड संभालना। अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां विद्यालय परिसर की सुरक्षा में सहयोग करना। सरकारी डाक प्राप्त करना एवं भेजना।
विद्यालय के फर्नीचर एवं सामग्री को आवश्यकता अनुसार इधर-उधर लगाना।
राजस्व विभाग कार्यसूची के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan 4th Grade Work List 2026 All Vibhag अन्य जरूरी कार्य
राष्ट्रीय पर्व, प्रार्थना सभा एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारी में सहयोग देना। विद्यालय में आने वाले अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान करना।
प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए वैध कार्यालयीन कार्यों का समय पर निष्पादन करना।
Rajasthan 4th Grade Work List 2026 All Vibhag किन कार्यों के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता?
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से ऐसे कार्य नहीं करवाए जा सकते जो उसके निर्धारित पद एवं सेवा नियमों के दायरे से बाहर हों। जैसे—
शिक्षण कार्य कराना।
शिक्षकों का व्यक्तिगत या घरेलू कार्य करवाना।
निजी वाहन चलाना या निजी सामान ढोना।
कार्यालय समय के बाद बिना नियमानुसार आदेश के कार्य करवाना।